प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच दिखा अनुष्का शर्मा का बेबी बंब!: एड में विराट कोहली भी आए नजर, फिर तेज हुईं प्रेग्नेंसी की खबरें
अनुष्कार शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी रूमर्स के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब फैंस ने एक नए एडवरटाइजमेंट में उनका बेबी बंप (Anushka Sharmas Baby Bump) देखा है। एक एड में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साथ नजर आए हैं, इस बीच ढीले कपड़े पहने हुए अनुष्का का वीडियो वायरल हो रहा है।
पैपराजी विरल भयानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का शर्मा का एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो और विराट कोहली दिखे हैं। एड में अनुष्का की बेबी बंप (Anushka Sharmas Baby Bump) के साथ एक छोटी सी झलक दिखी है, हालांकि ये साफ नहीं है कि ये वाकई बेबी बंप है या उनके ढीले कपड़े की बनावट। वीडियो सामने आते ही फैंस का ध्यान अनुष्का के पेट पर जा रहा है। कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा कर रहे हैं।
क्या अनुष्का की तबीयत बिगड़ने पर मैच छोड़कर मुंबई पहुंचे विराट कोहली?
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने सोमवार को नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वॉर्मअप मैच में जाने की बजाए इमरजेंसी मेडिकल रीजन से मुंबई लौट आए हैं। हालांकि वो मेडिकल रीजन क्या है, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। रिपोर्ट्स की मानें तो विराट, अनुष्का के लिए मुंबई लौटे हैं। ऐसे में उनके मैच में हिस्सा लेने पर भी सवाल है।
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच पैपराजी से की रिक्वेस्ट
हाल ही में अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने स्पॉट किया था। अनुष्का कार में बैठी हुईं पैपराजी को देखकर तस्वीरें ना क्लिक करने की रिक्वेस्ट कर रही थीं। उस दौरान भी अनुष्का ने ढीले कपड़े पहने हुए थे, जिससे उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें लगातार बनी हुई हैं। वीडियो में वो व्हाइड ओवरसाइज शर्ट और डेनिम पहनी हुई थीं।
कैसे शुरू हुईं प्रेग्नेंसी की खबरें
कुछ दिनों पहले विरोट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक क्लीनिक के बाहर देखा गया था, तब ही से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें हैं। हालांकि कपल की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
बता दें की 2017 में हुई शादी के 3 साल बाद अनुष्का शर्मा ने 2021 में बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म दिया था। उन्होंने 2020 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।
अनुष्का बेहद प्राइवेट पर्सन हैं और वो अपनी बेटी वामिका को मीडिया और पैपराजी से दूर रखना पसंद करती हैं। बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की है कि उनकी बेटी की तस्वीरें न क्लिक की जाएं।