Bollywood

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद भी नहीं बदला अपना धर्म, निभा रहीं अपने सभी रीति रिवाज

Bollywood: की जानी मानी एक्ट्रेस के बारे में आज हम बात करेंगे जो आज भी अपने धर्म पर पूरी तरह अडिग रहीं बात चाहे पटौदी ख़ानदान की हो या शाहरुख़ खान की किसी भी परिवार ने इन सेलिब्रिटी पर धर्म बदलने पर कभी किसी तरह की कोई भी दबाव नहीं बनाया है तो आइए जानते है आखिर कौन सी है ये एक्ट्रेस जिन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) के साथ साथ पूरे भारत में भी अपना दबदबा बनाए रखा है।

करीना कपूर

करीना कपूर बॉलीवुड (Bollywood) की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमाम बेहतरीन फिल्में की हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि करीना कपूर ने बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सैफ अली खान से शादी की है। सैफ एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्ट्रेस ने सैफ के साथ शादी के बाद अपना धर्म नहीं छोड़ा है। वह आज भी हिंदुओं के सभी त्योहारों को अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाती हैं। साथ ही पूजा पाठ भी पूरी श्रद्धा के साथ करती हैं।

गौरी खान

गौरी खान फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी सेलिब्रिटी हैं। गौरी बॉलीवुड (Bollywood) के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी। जिस दौरान कपल की शादी हुई थी, उस वक्त शाहरुख ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी। गौरी एक हिंदू पंजाबी फैमिली से संबंध रखती हैं, तो वहीं शाहरुख एक मुस्लिम हैं। गौरी ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया है। गौरी और शाहरुख आज भी मिलकर सभी त्योहारों को मनाते हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका और अरबाज खान की लव मैरिज थी। मलाइका एक क्रिश्चियन हैं, उन्होंने अरबाज से शादी के बाद भी अपना धर्म नहीं छोड़ा था। हालांकि कपल का तलाक हो चुका है। दोनों अब साथ नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने निक जोनस से शादी की थी। निक और प्रियंका की उम्र में काफी अंतर हैं। वहीं, निक एक क्रिश्चियन हैं, तो वहीं प्रियंका एक हिंदू हैं। कपल की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई थी। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका ने अपना धर्म नहीं बदला है, बल्कि एक्ट्रेस ने अपने पति को भी हिंदू कल्चर के रंग में रंग दिया है।

जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। साथ ही दोनों बेहतरीन कपल भी हैं। लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद हैं। वहीं, जेनेलिया डिसूजा ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं और एक्टर रितेश देशमुख एक हिंदू हैं। जेनेलिया ने शादी के बाद भी अपने धर्म को परिवर्तित नहीं किया है। साथ ही वह हिंदू और ईसाई दोनों ही धर्मों के त्योहारों को पूरी खुशी से मनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *