Chandrayaan 3 Pragyan Rover: ‘विक्रम’ लैंडर से बाहर निकला ‘प्रज्ञान’ रोवर, चांद पर भारत की सैर शुरू! -
Chandrayaan 3 Pragyan Rover

Chandrayaan 3 Pragyan Rover: ‘विक्रम’ लैंडर से बाहर निकला ‘प्रज्ञान’ रोवर, चांद पर भारत की सैर शुरू!

Chandrayaan 3 Pragyan Rover: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) के साथ चंद्रमा की सतह पर उतरा प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) लैंडर ‘विक्रम’ से अलग हो गया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) के लिए यह मिशन की एक और बड़ी कामयाबी है। बताया जा रहा है कि विक्रम से अलग होने के बाद प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। एक ट्वीट में भी इसरो ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रज्ञान रोवर अब विक्रम लैंडर से बाहर आ चुका है।

अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 का रोवर जिसे भारत में ही बनाया गया है, वह लैंडर से नीचे उतर गया है। प्रज्ञान रोवर ने चांद पर चहलकदमी की है, जिसे इसरो ने भारत की चांद पर सैर! बताया है। इसकी तस्‍वीर भी सामने आई है।

गौरतलब है कि बुधवार को ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रच दिया। उसके लैंडर मॉड्यूल (LM) ‘विक्रम’ (Vikram) ने प्रज्ञान रोवर (Pragyaan Rover) के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता पाई। भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जिसके लैंडर और रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव (Moon South Pole) पर सफल लैंडिंग की।

लैंडिंग के फौरन बाद चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद की तस्‍वीर शेयर की

लैंडिंग के फौरन बाद चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद की तस्‍वीर शेयर की। साथ ही विक्रम में लगाए गए ‘लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे’ द्वारा ली गईं तस्वीरों को भी इसरो ने रिलीज किया, जो चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान क्लिक की गईं। भारतीय स्‍पेस एजेंसी ने यह भी बताया कि चंद्रयान-3 की मून लैंडिंग के बाद लैंडर और स्‍पेस एजेंसी के मिशन ऑपरेशनल कॉम्‍प्‍लेक्‍स (एमओएक्स) के बीच कम्‍युनिकेशन लिंक स्‍थापित हो गया है।

विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद उसके कैमरों ने जो तस्‍वीर ली, उसमें लैंडर के एक पैर की परछाई भी नजर आई थी। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र को चुना यानी एक फ्लैट एरिया में लैंडिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *