आँख फड़कने (Eye twitching) के शरीर पर हो सकते हैं काफ़ी नुक़सान न लें हल्के में - Newsindiacenter
Eye twitching can happen on the body

आँख फड़कने (Eye twitching) के शरीर पर हो सकते हैं काफ़ी नुक़सान न लें हल्के में

हिंदू धर्म में ऐसी बहुत सी प्राचीन मान्यताएं हैं, जिन्हें कुछ लोग अंधविश्वास मानते हैं तो कुछ लोग उस पर पूरी श्रद्धा के साथ विश्वास भी करते हैं. इन सभी मान्यताओं को सामुद्रिक शास्त्र में विस्तार से बताया गया है. इन्हीं मान्यताओं में से एक है आंख का फड़कना (Eye twitching). आंख के फड़कने को लेकर इसे शगुन अपशगुन से जोड़कर देखने लगते हैं, लेकिन इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही कारण होते हैं।

क्या कहता है विज्ञान

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आंख का फड़कना (Eye twitching) मांसपेशियों में परेशानी की वजह से होता है. कहा जाता है कि यदि व्यक्ति की नींद पूरी ना हो, दिमाग में कुछ टेंशन हो, अधिक थकान हो या फिर अधिक समय तक लैपटॉप-कंप्यूटर पर काम किया हो तो भी आंखों के फड़कने की परेशानी होती है।

जानिए क्या करें जब आँख फड़के तो

(Eye twitching) का मतलब है कि आपकी आंखें थक गई हैं और उन्हें आराम की जरूरत है। यूं तो इससे कोई नुकसान नहीं है लेकिन उलझन बहुत होती है। इसे रोकने के लिए आप ये उपाय आजमा सकते हैं। जब आंख फड़के (Eye twitching) तो तुरंत जोर-जोर से पलकें झपकाना शुरू कर दें। इसके बाद आंख खोलें और जितना हो सके फैलाएं। इसे तब तक करें जब तक आंखों से पानी ना निकल आए। लेकिन अगर इस क्रिया को करने से आंखों में दर्द या आंख और जोर से फड़कने लगे तो तुरंत इसे रोक दें।

अपनी बीच वाली अंगुली से आंख के नीचे की तरफ की 30 सेकेंड तक गोलाई में मसाज करें। इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और मांसपेशिया मजबूत होती हैं। आंख फड़कने (Eye twitching) पर अपनी पलकों को 30 सेकेंड तक झपकाते रहें। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और पुतलियां साफ होती है जिससे आंखों का फड़कना रुक जाता है।

हो सकती है मांसपेशियों की समस्या

चिकित्सकों की मानें तो आंखों की मांस पेशियों में समस्या होने से भी आंख फड़क सकती है। यदि आप टेंशन में हैं और ठीक से नींद नहीं ले पा रहे हैं तो तनाव होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। बहुत ज्यादा थकान या कम्यूटर, लैपटॉप पर अधिक देर तक समय बिताने से भी आंखों का फड़कना शुरू हो जाता है। इसके अलावा आंखों में सूखापन, एलर्जी, पानी आना, खुजली समस्या से भी ऐसा होता है। यदि आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है तो इससे भी आंख फड़कने(Eye twitching) की समस्या पैदा सकती है। मादक पदार्थों का अधिक उपयोग भी इसका कारण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *