IMC 2023: 6G रोलाउट में ग्लोबल लीडर बनेगा भारत, जानें आज IMC के उद्घाटन में PM Modi ने क्या-क्या कहा -
IMC 2023

IMC 2023: 6G रोलाउट में ग्लोबल लीडर बनेगा भारत, जानें आज IMC के उद्घाटन में PM Modi ने क्या-क्या कहा

IMC 2023: इंडियन मोबाइल कॉन्ग्रेस (Indian Mobile Congress 2023)कल 27 October से शुरू हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में भारत के इस सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ आकाश अंबानी, सुनील मित्तल, कुमार मंगलम बिरला और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। तीन दिन तक चलने वाले इस टेक इवेंट में 6G के साथ-साथ अन्य दूरसंचार टेक्नोलॉजी पर भी फोकस रहेगा। पहले दिन रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी सैटेलाइट-बेस्ड हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस, JioSpaceFiber को भी दिखाया। IMC में AI एप्लीकेशन, एज कंप्यूटिंग, इंडस्ट्री 4.0 और इंडिया स्टैक को लेकर भी नई जानकारी मिलेगी। PM Modi ने उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित किया।

आईएमसी 2023 का उद्घाटन करने के बाद PM Modi ने लोगों को संबोधित किया

IMC 2023 का उद्घाटन करने के बाद PM Modi ने लोगों को संबोधित किया। 5G को लेकर उन्होंने बताया कि पिछले साल औसत ब्रॉडबैंड स्पीड करीब तीन गुना बढ़ गई। ग्लोबल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत लंबे समय तक 118वें स्थान पर था, अब 5G रोलआउट के कारण यह 40 के करीब है। उन्होंने कहा कि 5G के रोलआउट के एक साल के भीतर, इसके 4 लाख से ज्यादा बेस स्टेशन हैं और 97 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स के साथ ये 80 प्रतिशत पॉपुलेशन को कवर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत 6G टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनने की तैयारी में है। वहीं, उन्हें सरकार का स्टार्टअप इकोसिस्टम को महत्व देने के बारे में बात करते हुए बताया कि जहां 2014 में देश में कुछ सौ के करीब स्टार्टअप थे, वहीं आज के समय में ये संख्या लाख से ऊपर हो गई है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया के टॉप 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक है।

पीएम मोदी ने मेड-इन-इंडिया का भी जिक्र किया

पीएम मोदी ने मेड-इन-इंडिया का भी जिक्र किया और बताया कि Google अपने Pixel डिवाइस भारत में बनाएगा और Samsung Galaxy Z Fold5 और iPhone 15 पहले से भारत में बनाए जाने शुरू हो गए हैं। जल्द दुनिया मेड-इन-इंडिया फोन इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि 2014 से पहले भारत मोबाइल फोन इंपोटर था, लेकिन अब एक्सपोर्टर भी बन गया है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है और 2 लाख करोड़ कीमत के इलेक्ट्रॉनिक्स को एक्सपोर्ट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *