IND vs SL: 11 साल बाद मुंबई में होगी भारत-श्रीलंका की टक्कर, जानें अब कितना बदल गई है दोनों टीमें -
IND vs SL

IND vs SL: 11 साल बाद मुंबई में होगी भारत-श्रीलंका की टक्कर, जानें अब कितना बदल गई है दोनों टीमें

IND vs SL: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का सातवां मैच श्रीलंका के साथ है। दोनों टीमें इस मैच के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टकराएगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार छह मैच जीत चुकी है। भारत और श्रीलंका की टीम 11 साल बाद एक बार फिर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी। आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर साल 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में हुई थी और भारत चैंपियन बना था। ऐसे में आइए जानते हैं इन 11 सालों में कितनी बदल गई भारत और श्रीलंका की टीम।

कितनी बदल गई है भारत श्रीलंका (IND vs SL) की टीम

श्रीलंका के खिलाफ 2 अप्रैल 2011 को टीम इंडिया 28 साल के सूखे को खत्म कर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी। करोड़ों देशवासियों के लिए यह दिन उत्सव की तरह हो गया था। दिवाली से पहले ही हर घर में पटाखे छूटने लगे थे। हर तरफ उल्लास का माहौल था। ऐसा टीम इंडिया की क्रिकेट विश्व कप में जीत की खुशी में हुआ। 11 साल के बाद एक बार फिर भारत उसी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरने वाली है।

इस दौरान काफी कुछ बदल गया है। दोनों टीमों का स्तर भी काफी अलग चुका है। 11 साल पहले जो श्रीलंकाई टीम भारत को फाइनल में टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरी थी, वही टीम 2023 में अफगानिस्तान से हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है।

सिर्फ इतना ही नहीं, 2011 के बाद से श्रीलंकाई टीम की हालत इतनी खराब हुई है कि इस दौरान वह विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। वहीं टीम इंडिया का प्रदर्शन उससे कहीं अधिक बेहतर रहा है।

भारत ने लगाया है जीत का सिक्सर

टीम इंडिया आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अबतक कुल 6 मैच खेल चुकी है और सभी मुकाबलों में उसने जीत हासिल की है। भारत ने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को बुरी तरह से हराया है। वहीं अब उसका सामना 2011 की डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका के साथ होने जा रहा है।

2011 विश्व कप के सिर्फ तीन खिलाड़ी

2011 विश्व कप में भारत और श्रीलंका की तरफ के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर उतरे थे। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे चैंपियन थे। वहीं श्रीलंकाई टीम में कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे।

हालांकि उस टीम से लगभग खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और एंजेलो मैथ्यूज जैसे खिलाड़ी 2023 विश्व कप में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *