Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : सलमान की फ‍िल्‍म का मोशन पोस्‍टर रिलीज, जानें ट्रेलर कब आएगा? -
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : सलमान की फ‍िल्‍म का मोशन पोस्‍टर रिलीज, जानें ट्रेलर कब आएगा?

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। फ‍िल्‍म के मेकर्स ने सलमान की अपकमिंग मूवी का मोशन पोस्‍टर रिलीज कर दिया है। यह भी खुलासा हो गया है कि फ‍िल्‍म का ट्रेलर किस दिन आएगा। सलमान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी इस मोशन पोस्‍टर को रिलीज किया है, जिसमें फ‍िल्‍म के ट्रेलर से जुड़ी अहम डिटेल है। पोस्‍टर में सलमान अपने हाथ में चाकू लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि उस चाकू से खून की जगह लाल फूल की पंखुड़‍ियां उड़ती हुई दिखाई देती हैं।

क्या लिखा सलमान ने शेयर करते हुए

पोस्‍टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, Let the action begin! फ‍िल्‍म का ट्रेलर 10 अप्रैल को यानी आगामी सोमवार को आउट होगा। हाल ही में इस फ‍िल्‍म का एक गाना रिलीज हुआ है। ‘येंतम्मा’ (‘Yentamma’) गाने में सलमान के साथ फ‍िल्‍म आरआरआर के ऐक्‍टर राम चरण (Ram Charan) ने भी डांस किया है। विशाल डडलानी और पायल देव ने ‘येंतम्मा’ गीत को अपनी आवाज दी है। गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। इसमें सलमान खान और राम चरण के साथ फ‍िल्‍म की अभ‍िनेत्री पूजा हेगड़े व वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं।

जानिए निर्देशन के बारे मे

फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी भूमिका निभा रहे हैं।

कुछ वक्‍त पहले ही फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज हुआ था। सलमान खान ने भी टीजर को शेयर किया था। यह फिल्म ईद पर (21 अप्रैल) को रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सलमान कई और बड़ी फ‍िल्‍मों ने नजर आने वाले हैं। कटरीना कैफ के साथ उनकी एक्शन थ्रिलर फ‍िल्‍म ‘टाइगर 3’ पर काम चल रहा है। हाल में खबर आई है कि सलमान और शाहरुख खान को लेकर एक फ‍िल्‍म टाइगर वर्सेज पठान बनाने की तैयारी चल रही है।

Read More: – Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के एडवांस बुकिंग में बिक चुके हैं 50 हजार टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *