बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, रघुनाथपुर में बेपटरी हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
Train Accident Bihar: बिहार में बक्सर के पास बुधवार की रात आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात 9.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया के इस दुर्घटना की खबर के बाद मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल की कोई क्षति नहीं होने की सूचना है। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने संसदीय क्षेत्र बक्सर अंतर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर हालात का लिया जायजा। घटना को दुखद बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को भी फोन पर निर्देशित किया कि वे वहां पहुंचकर हर संभव मदद उपलब्ध कराएं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत कर हादसे की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पटना से भागलपुर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया से रघुनाथपुर बक्सर के लिए लौट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रेलवे के हाजीपुर जोन के जीएम, डीआरएम दानापुर जोन से बातचीत कर हादसा स्थल की जानकारी ली।