हवा में उड़ेगा इंसान! 4 हजार किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ने वाला AirScooter इस कंपनी ने किया पेश -
AirScooter

हवा में उड़ेगा इंसान! 4 हजार किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ने वाला AirScooter इस कंपनी ने किया पेश

AirScooter: हवा में आजाद पंछी की तरह पंख फैलाकर उड़ने का सपना हर इंसान ने कभी न कभी जरूर देखा होगा। अब कुछ ऐसा ही संभव भी हो चुका है। तकनीक ने इतना विकास कर लिया है कि इंसान अब अकेले भी हवा में उड़ सकता है। हेलिकॉप्टर, हवाई जहाज, फ्लाइंग टैक्सी के बाद फ्लाइंग स्कूटर भी ईजाद हो चुका है। इसे एयर स्कूटर कहा जा रहा है जो एवोकेडो नामक फल के आकार का दिखाई देता है।

जानिेए किस तरह बनाया गया है AirScooter को

AirScooter को इस तरह से बनाया गया है कि इसके लिए किसी तरह के Pilot License की जरूरत भी नहीं होगी। इसे सबसे पहले Franky Zapata ने बनाया था। यह वही शख्स था जिसने अपने खुद के बनाए होवरबोर्ड Zapata Flyboard से 2019 में इंग्लिश चैनल को पार किया था। फ्रैंकी ने 22 मिनट में 35 किलोमीटर दूरी तक पानी पर उड़ान भरी थी। अब फ्रैंकी ने अपने निजी VTOL (वर्टीकल टेकऑफ और लैंडिंग) एयरक्राफ्ट को AirScooter प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया है।

Forbes के अनुसार, एयरस्कूटर को हाल ही में पेरिस, फ्रांस में Vivo Technology कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फेडरेल एविएशन अथॉरिटी रेगुलेशन का पालन करता है जिसके कारण इसे किसी तरह के पायलेट लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। इसमें 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। जबकि 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की क्रूज स्पीड दी गई है। AirScooter हवा में 2 घंटे तक लगातार उड़ने की क्षमता रखता है। यह 120 किलो तक वजन को सह सकता है।

इसका फ्यूल टैंक 18.9 लीटर क्षमता का है

100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाला यह Aircraft 3000 से 4000 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। एयरस्कूटर में 12 प्रॉपेलर लगे हैं, 8 इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, और चार पेट्रोल पावर्ड मोटर लगी हैं। यह वजन में 115 किलो का है। इसका फ्यूल टैंक 18.9 लीटर क्षमता का है। इसकी खास बात ये है कि इसके भीतर कंट्रोल के लिए केवल दो जॉयस्टिक दी गई हैं। यानि इसे उड़ाना काफी आसान है। एयरक्राफ्ट को अभी प्रोटोटाइप के तौर पर पेश किया गया है। कमर्शिअल बेसिस पर यह मार्केट में कब तक उतरेगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *