Martin Hindi Teaser Out: 'मार्टिन' के टीजर को देखकर आप भूल जाएंगे KGF और RRR! देखें वीडियो -
Martin Hindi Teaser Out

Martin Hindi Teaser Out: ‘मार्टिन’ के टीजर को देखकर आप भूल जाएंगे KGF और RRR! देखें वीडियो

Martin, साउथ सिनेमा की एक अपकमिंग एक्शन फिल्म, जिसका हिंदी टीजर रिलीज हो गया है

Martin, साउथ सिनेमा की एक अपकमिंग एक्शन फिल्म, जिसका हिंदी टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को रिलीज होने के साथ ही बड़ी संख्या में व्यूज हासिल हुए हैं। टीजर से पता चलता है कि फिल्म जबरदस्त एक्शन सीन से भरी होगी। टीजर वीडियो करीब ढाई मिनट का है और खबर लिखते समय तक इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। टीजर आपको RRR या KGF की याद दिलाएगा। फिल्म में कन्नड स्टार ध्रुव सरजा लीड रोल में दिखाई देंगे।

गुरुवार को Lahari Music | T-Series ने अपने यूट्यूब चैनल पर Martin का टीजर वीडियो पोस्ट किया और महज एक दिन में इस टीजर को 4 करोड़ बार देखा जा चुका है। खबर लिखते समय तक टीजर वीडियो नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा था। टीजर करीब ढाई मिनट का है और धांसू एक्शन से भरा है। टीजर से ही पता चलता है कि फिल्म धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी पर्दे के पीछे ही है, लेकिन यह पुष्टि की जा चुकी है कि Martin इस साल ही रिलीज होगी।

टीजर में दिख रहा है कि Martin पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच जेल में होता है

टीजर में दिख रहा है कि मार्टिन (Martin) पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच जेल में होता है। वह भारतीय मूल का है और उसे पाकिस्तान में खूंखार व्यक्ति माना जा रहा है। टीजर शुरुआत से लेकर अंत तक गोलियों और बम की आवाजों से भरा है। इसमें हर एक फ्रेम फाइटिंग सीन से भरा है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड भाषा में रिलीज होगी।

Martin का निर्देशन एपी अर्जुन ने किया है। बता दें कि ध्रुव सरजा ने एपी अर्जुन की फिल्म ‘अधूरी’ से ही इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और अब एक बार फिर ये जोड़ी साथ है। ध्रुव सर्जा ने हाल ही में ‘केडी- द डेविल’ (KD- The Devil) फिल्म का भी ऐलान किया था। इस फिल्म में भी ध्रुव का जबरदस्त एक्शन अवतार में दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *