TCL ने 32 से 85 इंच साइज में अफॉर्डेबल 2023 Smart S Class TV किए लॉन्च, जानें कीमत -
TCL 2023 Smart S Class TV

TCL ने 32 से 85 इंच साइज में अफॉर्डेबल 2023 Smart S Class TV किए लॉन्च, जानें कीमत

TCL ने नए 2023 Smart S Class TV लॉन्च किए हैं। अफॉर्डेबल रेंज में लॉन्च किए गए ये टीवी अमेरिका में पेश किए गए हैं। कंपनी ने अब अपने टीवी S क्लास और Q क्लास में बांट दिए हैं। S क्लास में अफॉर्डेबल स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं जबकि Q क्लास में हाई परफॉर्मेंस स्मार्ट टीवी आते हैं। S क्लास में S2, S3 और S4 मॉडल शामिल हैं। साइज की बात करें तो इन्हें 32 इंच से 85 इंच तक साइज में पेश किया गया है। इनकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

TCL 2023 Smart S Class TV price

टीसीएल स्मार्ट एस क्लास टीवी अमेरिका में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके 32 इंच S2 वेरिएंट की कीमत 169.99 डॉलर (लगभग 14,000 रुपये) बताई गई है। जबकि 32 इंच में ही S3 वेरिएंट की कीमत 199.99 (लगभग 16,500 रुपये) रखी गई है। S4 मॉडल के 45 इंच वेरिएंट की कीमत 279.99 (लगभग 23,000 रुपये) है। कंपनी की प्रेस रिलीज में इनके बारे में और अधिक जानकारी ली जा सकती है।

TCL 2023 Smart S Class TV specifications, features

TCL 2023 Smart S Class TV में बेजल लेस डिजाइन दिया गया है। टीवी में कई प्रीमियम फीचर्स देने की बात कही गई है। S4, S3 और S2 मॉडल्स में फीचर्स अलग अलग मिलते हैं। उदाहरण के लिए, 32 इंच के S2 मॉडल में 720p डिस्प्ले मिलता है। इसमें 10W के स्पीकर दिए गए हैं। वहीं, S3 के 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच टीवी में 1080p डिस्प्ले मिलता है। यहां आपको एचडीआर का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें 16W के स्पीकर मिलते हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ और वॉयस असिस्टेंट फीचर भी है। S3 और S2 मॉडल में डायरेक्ट एलईडी बैकलिट डिस्प्ले है और 60Hz का रिफ्रेश रेट है।

S4 में हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4K UHD रिजॉल्यूशन है। इसमें डायरेक्ट LED डिस्प्ले है जिसके साथ Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 30W के स्पीकर दिए गए हैं। S क्लास के टीवी Google TV पर रन करते हैं। इनमें स्मार्ट रिमोट का सपोर्ट भी है। क्नेक्टिविटी के लिए टीवी में USB 2.0, HDMI ARC और सभी जरूरी पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। यहां S4 मॉडल में एक कदम आगे चलकर HDMI eARC पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है जिसमें हाई क्वालिटी ऑडियो का आनंद लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *