मोटा होने के कारण गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो सनक में घटा लिया 70 किलो वजन! the girlfriend left because of being fat, he lost 70 kg in a frenzy! -
he lost 70 kg in a frenzy

मोटा होने के कारण गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो सनक में घटा लिया 70 किलो वजन! the girlfriend left because of being fat, he lost 70 kg in a frenzy!

जानिए क्या है पूरा मामला

मोटापा आज के समय में कई लोगों की तकलीफ बना हुआ हैं जिसके पीछे कर कारण हो सकते हैं। यह मोटापा अपने साथ बीमारियां तो लेकर आता हैं लेकिन कई बार इसकी वजह से आपके रिश्ते पर भी आंच आ जाती हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां मोटा होने के कारण लड़के को गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया तो उसे ऐसी सनक चढ़ी की उसने 70 किलो वजन घटा लिया। लड़के का नाम पुवी बताया जा रहा है।

जानिए क्या कहा पूवी ने

पुवी ने अपनी फिटनेस जर्नी वाला जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उसने बताया है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि ‘तुम बहुत मोटे हो गए हो, इसलिए मैं तुम्हें छोड़ रही हूं’। इसके बाद उसने अपनी डाइट पर खास ध्यान दिया, वर्कआउट किया, हाई प्रोटीन डाइट लिया। इसके अलावा हरी सब्जियां, कार्ब, चिकन, अंडे और ब्रेड आदि का सेवन किया और आज नतीजा सबके सामने है।

लड़के की गर्लफ़्रेंड ने कहा उसे मोटा

दरअसल, लड़के की गर्लफ्रेंड ने उसे ‘बहुत मोटे हो गए हो तुम’ कहकर ब्रेकअप कर लिया। इससे वह इतना आहत हुआ कि उसने अपना वजन घटाने की ठान ली और महज एक साल में ही उसने 70 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया। कभी लड़के का वजन करीब 139 किलो हुआ करता था, लेकिन आज उसका वजन लगभग 69 किलो है, यानी उसने अपना वजन आधा कर लिया है। पुवी ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में जानकारी दी है।

ओवरवेट होने की वजह से पुवी हमेशा जैकेट पहनता था, लेकिन फिर भी उसका मोटापा झलकता रहता था। इस वजह से उसकी गर्लफ्रेंड ने भी उससे ब्रेकअप कर लिया। बस फिर क्या, जैसे ही उसका दिल टूटा, खुद को फिट करने के लिए उसने अपनी लाइफस्टाइल ही बदल दी। पुवी ने अपना वजन कम करने के लिए जिम ज्वाइन कर लिया और धीरे-धीरे अपना वजन घटाना शुरू कर दिया। आज पुवी में मोटापा नाम की कोई भी चीज नहीं है, बल्कि वह अब एकदम फिट है और साथ ही उसके एब्स भी दिखने लगे हैं। उसे अब पहचान पाना ही मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *