बॉक्स ऑफिस पर Tu Jhoothi Main Makkar की पकड़ कायम, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
TJMM Box Office Collection: ब्रह्मास्त्र के बाद अभिनेता Ranbir Kapoor ने फिल्म Tu Jhoothi Main Makkar के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर कितने करोड़ बटोर लिए हैं…
लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी वाहवाही मिल रही है
लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी वाहवाही मिल रही है। 95 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूल करने के काफी करीब पहुंच चुकी है। Ranbir Kapoor और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में पहली बार साथ आए हैं। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में यह फिल्म अब तक लोगों को खींचने में कामयाब रही है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो होली के दिन रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) ने पहले दिन 15.73 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे दिन 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़, पांचवें दिन 17.08 करोड़, छठवें दिन छह करोड़ पांच लाख और सातवें दिन छह करोड़ दो लाख का बिजनेस किया था।
वहीं, अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं।
वहीं, अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे बुधवार को पांच करोड़ साठ लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 87.91 करोड़ हो गया है। बता दें कि शुरुआती आंकड़ों की वजह से कलेक्शन में सुबह तक थोड़ा बहुत फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।
Tu Jhoothi Main Makkar के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम रोल अदा किया है। इस फिल्म के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में नजर आएंगे। फिल्म में वह ग्रे शेड भूमिका निभाते दिखने वाले हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं।