Twitter ने नॉर्वे सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट को नाइजीरिया का बताया, लोगों ने लिए खूब मजे
नॉर्वे सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट को Twitter ने नाइजीरिया का बताया है। नॉर्वे की सरकार ने ट्विटर को उसकी गलती के बारे में भी बताया। लेकिन, कई घंटों तक ट्विटर ने इस गलती को नहीं सुधारा। बाद में लोगों की ट्रोलिंग को देखते हुए ट्विटर को अपनी गलती का अहसास हुआ। बाद में ट्विटर ने उस अकाउंट को नॉर्वेजियन सरकार का लिखा। यह ट्विटर अकाउंट नॉर्वे के विदेश मंत्रालय का था। अपनी पॉलिसी के अनुसार, ट्विटर सरकार से जुड़े अकाउंट पर लेबल लगाता है। इस दौरान ट्विटर ने नॉर्वेजियन लिखने के जगह नाइजीरियन लिख दिया।
लगातार सुर्खियों में है Twitter
एलन मस्क के स्वामित्व में आने के बाद ट्विटर लगातार सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि एलन मस्क Twitter दफ्तर के फर्नीचर, किचन अप्लाइंस जैसी चीजों की नीलामी कर रहे हैं। Twitter के नए मालिक एलन मस्क ऑफिर से सामानों की ऑनलाइन नीलामी 17 जनवरी करने जा रहे हैं। हेरिटेज ग्लोबल पार्टनर (Heritage Global Partners) वेबसाइट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Twitter ऑफिस का सामान बेचेंगे मस्क
मस्क ने कुछ दिनों पहले बताया था कि ट्विटर (Twitter) के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस में सिर्फ फूड सर्विस पर 13 मिलियन डॉलर सालाना खर्च होते हैं। इस खर्च को कम करने के लिए ट्विटर के अतिरिक्त सामानों की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। कंपनी 265 किचन अप्लाइंस और ऑफिस फर्नीचर की ऑनलाइन नीलामी करने जा रही है। इसकी नीलामी 17 जनवरी से शुरू होगी। इस नीलामी की शुरूआत मात्र 25 डॉलर यानी करीब 2000 रुपये से शुरू हो रही है।