अरुणाचल में Indo-China के सैनिकों की झड़प पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित, तनाव कम करने पर कही ये बात
भारत और चीन के सैनिकों (Indo-China soldiers) के बीच अरुणाचल के तवांग स्थिति वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई मुठभेड़ का मुद्दा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गया है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत-चीन सीमा पर तनाव कम करने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय-चीनी सैनिकों की भिड़ंत का है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
2 मिनट 47 सेकेंड का वीडियो में क्या है
2 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। चीनी सैनिकों के हाथ में डंडे, कंटीली लाठियां दिख रही हैं। कंधों पर आधुनिक राइफलें टंगी हैं। वे अपने साथ वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन भी लेकर आए थे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बैटन से लैस थे। तो भारतीय सैनिक भी कंटीले डंडे लेकर खड़े थे। जैसे उन्होंने तार तोड़कर घुसने की कोशिश की भारतीय सैनिक टूट पड़े। चीनी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।
दरअसल, भारतीय सैनिकों को भी चीनी सैनिकों की हरकतों का अंदेशा हो गया था और वो भी ऐसे ही हथियारों से उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पहले से तैयार बैठे थे। जब दोनों सेनाओं का आमना-सामना हुआ तो भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को जमकर पीटा। इसके बाद डरे चीनी उल्टे पांव वहां से भागे। झड़प में चीन के कई सैनिकों की हडि्डयां टूटी थीं। भारत के 6 जवान घायल हुए।
यूएन प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक से जब भारत और चीन के बीच टकराव की खबरों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “हमें मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स मिली हैं। हम दोनों देशों से तनाव को कम करने के लिए कहेंगे। यह सुनिश्चित होना चाहिए कि क्षेत्र में तनाव न बढ़े।”