Xiaomi MIJIA

Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L आइस क्रिस्टल व्हाइट हुआ पेश, कम दाम में बेहतर कूलिंग और स्टोरेज

Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L Ice Crystal White लॉन्च कर दिया है। रेफ्रिजरेटर फूड को क्रिस्पी और फ्रेश रखने के लिए एयर-कूल्ड और फ्रॉस्ट-फ्री डबल-फ्रीक्वेंसी कंवर्जन प्रदान करता है। यहां हम आपको Xiaomi MIJIA के इस नए रेफ्रिजरेटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L Ice Crystal White की कीमत और उपलब्धता

सिओमी मीजीए 610L Ice Crystal White Double Door रेफ्रिजरेटर की कीमत 3,599 yuan (लगभग 42,589 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह चीन में JD.com जैसे अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L Ice Crystal White के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सिओमी मीजीए रेफ्रिजरेटर आइस क्रिस्टल व्हाइट एक हाई क्वालिटी वाले इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है जो सुपर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। कंप्रेसर 10 साल की वारंटी के साथ आता है। रेफ्रिजरेटर की लो साउंड रेटिंग लगभग 36dB है। हाई क्वालिटी वाले इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर आइस क्रिस्टल व्हाइट 20 पार्टिशन प्रदान करता है। यह एयर-कूल्ड फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें रेफ्रिजरेटर को मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं होती है। MIJIA ऐप का इस्तेमाल करके रेफ्रिजरेटर को कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर्स रेफ्रिजरेटर के टेंप्रेचर और मोड को एडजेस्ट करने के लिए ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेफ्रिजरेटर Xiao Ai वॉयस कंट्रोल का भी सपोर्ट करता है।

Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L में एक आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल दिया गया है जिसे मिरर इफेक्ट देने के लिए पॉलिश किया गया है। इस रेफ्रिजरेटर में 20 पार्टिशन हैं। ये पार्टिशन स्टोरेज के लिए यूजर्स की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसकी बड़ी क्षमता वाला डोर शेल्फ डिजाइन डोर बॉडी के स्पेस यूटिलाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। शेल्फ आइटम की डबल-रो बेहतर प्लेसमेंट का सपोर्ट करती हैं। रेफ्रिजरेटर के डोर में उपलब्ध स्पेस को इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन को ज्यादा गहरा किया गया है। रेफ्रिजरेटर एक सिल्वर-आयन एंटीबैक्टीरियल और डीडोराइजिंग मॉड्यूल से लैस है जो रेफ्रिजरेटर में गंध को खत्म करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *